सबसे अधिक बारिश बथनाहा तो सबसे कम नानपुर

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 23 Jun 2025 7:32 PM

विज्ञापन

मानसून के सक्रिय होते ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है.

विज्ञापन

डुमरा. मानसून के सक्रिय होते ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है. इसको लेकर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा हैं. जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के अनुसार सोमवार को गोआवाडी स्थित लालबेकिया नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज़ किया गया हैं. लालबेकिया का जलस्तर खतरे के निशान से 82 सेमी नीचे है. वहीं बागमती का जलस्तर ढेंग में 69.35 मीटर, सोनाखान में 67.95 मीटर, डुब्बाघाट में 59.35 मीटर, चंदौली में 56.57 मीटर व कटौझा में 53.36 मीटर दर्ज़ किया गया हैं. वहीं सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 79.11 तो अधवारा नदी का जलस्तर सुंदरपुर में 58.30 मीटर एवं पुपरी में 50.88 मीटर पर है. –जिले में सोमवार को हुई 8.1 एमएम बारिश जिले में सोमवार के सुबह 8.1 एमएम बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश बथनाहा में तो सबसे कम बारिश नानपुर में रिकॉर्ड किया गया हैं. जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार बथनाहा में 48.8 एमएम तो नानपुर में 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया हैं. प्रखंड वर्षापात बैरगनिया 8.2 एमएम बाजपट्टी 10.4 एमएम बेलसंड 2.2 एमएम बोखरा 6.8 एमएम चोरौत 2.2 एमएम डुमरा 8.4 एमएम मेजरगंज 7.2 एमएम परिहार 10.2 एमएम परसौनी 1.4 एमएम पुपरी 1.8 एमएम रीगा 10.2 एमएम रुन्नीसैदपुर 1.6 एमएम सोनबरसा 6.8 एमएम सुप्पी 6.2 एमएम सुरसंड 4.2 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन