चोरी के मामले में मेहसौल का मो गुलाब गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मामले में मेहसौल का मो गुलाब गिरफ्तार

पुलिस ने कैलाशपुरी मोहल्ले में बंद घर में चोरी मामले में तकनीकी जांच के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

डुमरा. पुलिस ने कैलाशपुरी मोहल्ले में बंद घर में चोरी मामले में तकनीकी जांच के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार युवक ने पूछताछ में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पकड़े गए चोर की पहचान थाना क्षेत्र के मेहसौल वार्ड 27 राइन टोला निवासी मो गुलाब के रुप में की गई है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कैलाशपुरी मोहल्ले के बलाहपट्टी निवासी सुधीर कुमार झा अपने पिता की तबियत खराब रहने के कारण घर बंद अपने गांव चले गए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया था. घटना के बाद मामले में एफआईआर कर जांच शुरु की गई. इसमें तकनीकी जांच के आधार पर मो गुलाब को पकड़ा गया है. पूछताछ में उसने अपने साथी के नाम का भी जानकारी दी है. इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, पूछताछ के बाद गुलाब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन