हथियार के बल पर बदमाशों ने छीनी बाइक

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोरलेन के पास सोमवार की रात्रि 11.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से बाइक छीन कर फरार हो गया.
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोरलेन के पास सोमवार की रात्रि 11.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से बाइक छीन कर फरार हो गया. पीड़ित व्यक्ति की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बैरहा गांव निवासी आनंद मोहन सिंह के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित बसबरिया से रात्रि में अपाचे बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी बीच एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक बरियारपुर फोरलेन के पास ओवरटेक कर घेर लिया तथा हथियार का भय दिखाकर उसकी बाइक छीन कर भाग निकला. पीड़ित ने बदमाशों की उम्र करीब 20 वर्ष बतायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




