देशी कट्टा के साथ हंगामा करता बदमाश युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देशी कट्टा के साथ हंगामा करता बदमाश युवक गिरफ्तार

भुतही थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस रोड में मंगलवार की रात्रि पुलिस ने एक बदमाश युवक को देशी कट्टा व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. भुतही थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस रोड में मंगलवार की रात्रि पुलिस ने एक बदमाश युवक को देशी कट्टा व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि भुतही रजिस्ट्री ऑफिस, वार्ड नं-04 में एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए गाली-गलौज व हंगामा कर रहा है. सूचना पर दारोगा राज दीपक सशस्त्र बलों के साथ स्थल पर पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिससे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी रामाश्रय मुखिया के पुत्र राकेश मुखिया के रूप में की गयी है. उसके पास से एक देशी कट्टा व एक काले रंग का वन प्लस मोबाइल फोन बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन