बकरीद पर अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 Jun 2025 6:51 PM

विज्ञापन

शहर में धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया गया. शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तय समय के मुताबिक ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर में धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया गया. शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तय समय के मुताबिक ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी. कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद उल अजहा पर अल्लाह की बारगाह में हजारों सिर सजदे में झुके. इसके साथ उस अजीम कुर्बानी को याद किया गया, जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म से पेश की थी. इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गयी. नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी अदा की. शहरी क्षेत्र में मेहसौल गोट, हुसैना, आजाद चौक, तलखापुर, मधुबन, चकमहिला, राजोपट्टी, भवदेपुर, बरियारपुर, मोहनपुर, मुरलियाचक आदि मोहल्ले में बकरीद को लेकर सुबह से ही चहल पहल थी. बच्चे, बुर्जुग और महिलाएं नये परिधानों में एक दूसरे की खुशियों में शरीक हो रहे थे.

— अलर्ट मोड में रहा पुलिस व प्रशासन

बकरीद पर्व के अवसर पर शांति-सौहार्द व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में रहा. सदर एसडीओ आनंद कुमार, सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा पुलिस टीम के साथ इलाके का भ्रमण किया तथा विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसके अलावा नगर थाना, मेहसौल थाना, पुनौरा थाना व डुमरा थाने की पुलिस इलाके में भ्रमणशील रही. मालूम हो कि शनिवार की देर शाम डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक अमला सड़क पर उतरकर रूट मार्च किया था. शहरी क्षेत्र के प्रत्येक चिन्हित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और फोर्स की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन