ePaper

इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

Updated at : 23 Jun 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

प्रखंड क्षेत्र के एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के भगवानपुर वार्ड 4

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड क्षेत्र के एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के भगवानपुर वार्ड 4 वैद्यनाथ साह के पुत्र राजेश साह ( 45 वर्ष) के रुप में की गई. मृतक के पिता वैद्यनाथ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेश पटना म्युनिस्पिलिटी में सफाई कर्मी का कार्य करता था. कुछ दिन पूर्व उसके साथियों ने बुरी तरह मारपीट किया था. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. स्थिति बिगड़ते देख भगवानपुर गांव के ही विपिन कुमार ने गांव उसके परिजनों को सौंप दिया. जहां परिजन बिगड़ी स्थिति में सीतामढ़ी स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई. हालांकि सूचना प्राप्त होते ही बथनाहा थाना मौके पर पहुंचकर शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. जहां से पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया. बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि शव को यूडी केश दर्ज करा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है. हालांकि मृतक के परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. हालांकि मृतक राजेश की मौत प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन