Mata Janki Temple: मुख्य सचिव की देखरेख में बनेगा माता जानकी मंदिर, 9 सदस्यीय न्यास समिति का हुआ गठन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jun 2025 7:16 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Mata Janki Temple: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बिहार की नीतीश सरकार ने मंदिर न्यास समिति का गठन किया है.

विज्ञापन

Mata Janki Temple: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है. इसकी कवायद राज्य सरकार ने शुरू करते हुए श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन कर दिया है. बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 की उपधारा (5) में उल्लेखित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने इसका गठन किया है.

विभाग ने जारी की सूची

इस समिति का उध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव को बनाया गया है. जबकि उपाध्यक्ष विकास आयुक्त को बनाया गया है. इन दोनों के नेतृत्व में इस 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इस समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह स्वरूप है समिति का

इस 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा सीतामढ़ी के उप-विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष, सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव तथा पुनौराधाम मठ के महन्थ, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है. न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्तर से किया जाएगा. यह तुरंत प्रभाव से प्रभावी होगा.

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?

22 जून को सीएम नीतीश ने किया था ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने X पोस्ट में बताया था, “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है. इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके. हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं. पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है.”

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन