मायके में विवाहिता ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव के सुंदरवन टोला वार्ड नंबर दो में सोमवार की देर शाम एक विवाहिता ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली.
बोखड़ा(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव के सुंदरवन टोला वार्ड नंबर दो में सोमवार की देर शाम एक विवाहिता ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान बागरवन गांव निवासी जगा सहनी की 25 वर्षीया पत्नी आशा देवी के रुप में की गयी है. बताया जा रहा है कि आशा देवी बुधनगरा सुंदरवन टोला वार्ड नंबर दो में पिता सकल सहनी के घर रहती थी. मायके में ही उसने खुदकुशी को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया तथा पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फंदा डालने से मौत की बात कही गयी है. जानकारी के अनुसार, वह पिछले एक माह से अपने मायके बुधनगरा में ही रह रही थी. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही बागरवन गांव में जगा सहनी के साथ हुई थी. आशा देवी दो सगी बहन थी और दोनों की शादी बागरवन गांव में एक ही परिवार में दो सगे भाई से हुई थी. मृतका का पति पंजाब में मजदूरी करते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




