sitamarhi news : गले में फंदा लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 May 2025 7:13 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रूदौली गांव के वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की रात गले में फंदा लगाकर एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. मृतका अनम खातून(18 वर्ष) नानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी मो अब्दुल्ला की पत्नी थी.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रूदौली गांव के वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की रात गले में फंदा लगाकर एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. मृतका अनम खातून(18 वर्ष) नानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी मो अब्दुल्ला की पत्नी थी. मायका में उसने इसे अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर एसआइ राम नारायण प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, अनम खातून ने एक माह पूर्व ही नानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी मो नेसार उर्फ लड्डन के पुत्र अब्दुल्ला से प्रेम विवाह किया था. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया कि अबतक प्राथमिकी दर्ज करने हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन