सीतामढ़ी: क्लाइमेट कंट्रोल अवार्ड में महुआवा पंचायत के मुखिया को देश में तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
Mukhiya Sanjeev Bhushan receiving recognition for Climate Control Award

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते मुखिया संजीव भूषण

सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत के मुखिया संजीव भूषण को क्लाइमेट कंट्रोल अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत महुआवा पंचायत के मुखिया संजीव भूषण ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे बिहार और जिले का नाम रोशन किया है. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित “क्लाइमेट कंट्रोल अवार्ड” में उन्हें पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

इस उपलब्धि के बाद महुआवा पंचायत सहित पूरे बथनाहा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस सम्मान के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित 1 अणे मार्ग आवास पर संजीव भूषण को आमंत्रित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पंचायत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.

विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं

इस दौरान मुखिया संजीव भूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष बथनाहा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं.

उन्होंने बथनाहा बाजार से लोहखर रोड तक सड़क का 18 फीट चौड़ीकरण कराने की मांग की, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके. इसके अलावा महुआवा हाई स्कूल की चारदीवारी निर्माण, महुआवा में आईटीआई कॉलेज की स्थापना, बथनाहा को अनुमंडल का दर्जा देने तथा डिग्री कॉलेज खोलने की मांग भी रखी गई.

शिक्षा और आधारभूत संरचना पर जोर

संजीव भूषण ने कहा कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत करना बेहद जरूरी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी.

क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस उपलब्धि के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संजीव भूषण को बधाई दी है. लोगों ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन