हेमन ट्रॉफी के मैच में मधुबनी ने शिवहर को 8 विकेट से हराया

Updated at : 03 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
हेमन ट्रॉफी के मैच में मधुबनी ने शिवहर को 8 विकेट से हराया

जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम, डुमरा में सोमवार को बीसीए सीनियर वनडे क्रिकेट ट्रॉफी का पहला मैच शिवहर बनाम मधुबनी के बीच खेला गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम, डुमरा में सोमवार को बीसीए सीनियर वनडे क्रिकेट ट्रॉफी का पहला मैच शिवहर बनाम मधुबनी के बीच खेला गया. जिसमें मधुबनी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शिवहर की टीम ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रनों का लक्ष्य रखा. जिसमें शिवहर की तरफ से अनिरुद्ध ने 23 तथा रोहित 17 रनों का योगदान दिया. मधुबनी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकाश तथा अरुण ने 3-3 विकेट व दीपक उपं आदित्य ने शानदार 2-2 विकेट विकेट प्राप्त किया. वहीं जवाब में उतरी मधुबनी की टीम महज 19 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिसमें विजय ने 23, सरोज 33 व सिद्धार्थ ने 20 रनों का योगदान दिया. शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अखिलेश और जहांगीर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. इस मैच को मधुबनी की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया. मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज सिंह, सीतामढ़ी क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी ज्ञानप्रकाश,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा व शिवहर जिला क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी नवीन कुमार मौजूद थे. पहले मैच में हार के बाद हेमन ट्रॉफी में शिवहर की टीम अपना दूसरा मैच कल बनाम मुज़फ्फरपुर से खेलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन