Lover Murder Case: प्रेमिका से मिलने पहंचे युवक का हाथ काटा, फिर गला दबाकर दे दी मौत

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime| Woman brutally murdered with knife in Patna

Bihar Crime

Lover Murder Case: उमेश के परिजनों ने बताया कि उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिससे प्रेमिका के माता पिता नाराज थे. इसके प्रेमिका से मिलने पहुंचे उमेश की धारदार हथियार से हाथ काट दिया.

विज्ञापन

Lover Murder Case: सीतामढ़ी. जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 तीन टोली में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान परशुरामपुर निवासी सूरज साह के 19 वर्षीय पुत्र उमेश साह के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उमेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिससे प्रेमिका के माता पिता नाराज थे. इसके प्रेमिका से मिलने पहुंचे उमेश की धारदार हथियार से हाथ काट दिया. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी.

खुदकुशी का एंगल देने की हुई कोशिश

बताया जाता है कि फिर शव को खुदकुशी का एंगल देने के उद्देश्य से घर पर फेंक दिया. थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. थाने में प्रेमी पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसमें प्रेमिका पक्ष के महंग साह, गौरीशंकर साह, तेतरी देवी व कुसमी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

पहले भी हुई है ऐसी घटना

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में हुई उस खौफनाक वारदात को लोग अभी भूले नहीं हैं. दिसंबर में यहां एक युवक ने अपने दोस्त की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पहचान पिन्टू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई, जो सिराही गांव का रहने वाला था. आरोपी निकेश राम, मृतक का जिगरी दोस्त था. निकेश की चचेरी बहन और पिन्टू के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे निकेश नाराज था.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन