Love Affairs: दोस्त की मम्मी से हो गया प्यार, चुपके से मिलने पहुंचा तो घरवालों ने पकड़ा, पीट कर की हत्या

Updated:
विज्ञापन
love affairs news

सांकेतिक तस्वीर (

Love Affairs: सीतामढ़ी में युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलते युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त की मां से प्यार किया था. करीब 5 सालों से दोनों का अफेयर चल रहा था. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Love Affairs: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई. महिला के परिजनों ने दोनों को मिलते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था. दोनों को पकड़े जाने पर गुस्साए परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव का बताया जा रहा है. प्रेमिका का नाम रीना देवी है. वहीं, प्रेमी का नाम राजा कुमार बताया जा रहा है. 

5 साल से चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, बीते 5 सालों से चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव के रहने वाले राजा कुमार का सुंदरपुर बंटोलवा गांव के रहने वाले जगदीश राय की पत्नी रीना देवी से अफेयर चल रहा था. राजा कुमार दिल्ली के एक होटल में काम करता था. वहीं, उसके साथ एक दूसरा युवक भी काम करता था, जो राता का दोस्त बताया जा रहा है. जब कभी राजा घर आता था तो अपने दोस्त के द्वारा भेजे गये सामान पहुंचाने के लिए अक्सर दोस्त के घर जाया करता था. इसी दौरान दोस्त की मां रीना देवी से उसका अफेयर हो गया. दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. अभी एक सप्ताह पहले ही मृतक अपने घर लौटा था, जिसके बाद वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. तभी परिजनों ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया और युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया. 

अधमरी हालत में करने लगा उल्टी और फिर…

भिट्ठा थाना प्रभारी रविकांत कुमार ने मामले को लेकर बताया कि सुंदरपुर बंटोलवा से डायल 112 पर कॉल आया कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है. सूचना मिलते ही सहायक निरीक्षक गोपाल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छानबीन शुरू की. युवक को अधमरे हालत में पाया गया. अस्पताल ले जाने के लिए जैसे ही लोगों ने उसे गाड़ी पर चढ़ाना चाहा, तभी जख्मी युवक उल्टी करने लगा. इसके बाद इलाज के लिए उसे सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रेमिका और उसका पति गिरफ्तार

मृत घोषित होते ही पुलिस दल बल के साथ सुंदरपुर बंटोलवा गांव पहुंची और जगदीश राय व उसकी पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए जगदीश राय व रीना देवी ने पुलिस के सामने पीट-पीट कर मारने की बात स्वीकार की है. मृतक के पिता रामाश्रय राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें प्रेमिका रीना देवी, जगदीश राय और रीना देवी के दामाद राजीव कुमार, नंदकिशोर और अनिल राय को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुपरी डीएसपी अतनुदत्ता, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सतीश कुमार अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की. साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: “हुजूर मेरे हस्बैंड से मुझे बचा लीजिए…” परेशान होकर पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन