विवाहित महिला के साथ प्रेम-प्रसंग बना हर्ष की हत्या का कारण

जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की नरहा पंचायत अंतर्गत रानी पुल के निकट बांध पर शनिवार को हर्ष कुमार नामक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने तकरीबन सुलझा ली है.
सीतामढ़ी. जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की नरहा पंचायत अंतर्गत रानी पुल के निकट बांध पर शनिवार को हर्ष कुमार नामक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने तकरीबन सुलझा ली है. घटना में संलिप्त कुछ बदमाशों को पुलिस दबोच चुकी है, तो कुछ भूमिगत हो गये है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें तो हर्ष की हत्या का तार जिला मुख्यालय के आसपास के एक गांव की एक विवाहित महिला से जुड़ा हुआ है. जिसके साथ प्रेम-प्रसंग रचाने के कारण हर्ष की हत्या कर बदले की कार्रवाई की गई है.
–बरामद बाइक की तफ्तीश करने पर सुलझती गई हत्या की गुत्थी
हर्ष की हत्या के बाद भागने के क्रम में बदमाश एक बाइक छोड़कर फरार हो गये. बरामद बाइक की तफ्तीश करने के बाद पुलिस को हत्या के कारणों की दिशा में जांच-पड़ताल करने के क्रम में हत्या की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती चली गई. हालांकि पुलिस ने पूरी तरह संतुष्ट होने के लिए मानवीय व तकनीकी आधार पर भी अनुसंधान किया. अनुसंधान के क्रम में यह सामने आया कि महिला के साथ प्रेम-प्रसंग के कारण ही हर्ष की हत्या हुई है. तब पुलिस ने महिला से संबंधित सारी जानकारी एकत्रित करने के बाद बदला लेने वालों की पहचान कर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुछ बदमाशों को दबोच लिया. हालांकि मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. अनुसंधान के क्रम में पुलिस के सामने यह आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खुली सीमा का लाभ उठाकर नेपाल भाग गये है. इस कारण अंतरराष्ट्रीय नियमों की खानापूर्ति कर पुलिस अब नेपाल में बदमाशों को दबोचने की तैयारी कर रही है.–चार बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की नरहा पंचायत अंतर्गत रानी पुल के निकट बांध पर शनिवार को हर्ष कुमार नामक युवक की हत्या दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कर दी थी. घटना के दौरान हर्ष का साथी विश्वनाथपुर गांव निवासी परमेश्वर राय का पुत्र राजू कुमार भी मौजूद था. पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, मृतक की बुलेट बाइक (बीआर 30जेड 1777) तथा एक अन्य हीरो स्पलेंडर बाइक (बीआर 30 एए 5599) बरामद किया था. भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त भी हो गयी थी.बोले अधिकारी
बरामद बाइक के अलावा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान से पुलिस को अहम सुराग हाथ लग चुका है. हत्या के कारणों को अनुसंधान के क्रम में पुलिस सुलझा चुकी है. कुछ बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी.आशीष आनंद, एएसपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




