sitamarhi news : साइकिल गोदाम में भीषण आग, 4.90 करोड़ से अधिक का नुकसान
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 May 2025 7:33 PM
शहर के कोट बाजार ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 15 मोहल्ले में गुरुवार की रात प्रभास साइकिल स्टोर के गोदाम में भीषण आग लग गयी. रात्रि करीब 11.30 बजे गोदाम से आग की लपटें निकलते देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी.
सीतामढ़ी शहर के कोट बाजार ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 15 मोहल्ले में गुरुवार की रात प्रभास साइकिल स्टोर के गोदाम में भीषण आग लग गयी. रात्रि करीब 11.30 बजे गोदाम से आग की लपटें निकलते देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहंंची. इसके बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां टीम के साथ पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद भी 20 घंटे तक आग को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका था.
इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह समादेष्टा गौतम कुमार के नेतृत्व में लगभग 30 से 40 फायर कर्मी आग बुझाने में लगे थे. लगभग 4.90 करोड़ से ऊपर के नुकसान की सूचना है. इसकी पुष्टि दुकान व गोदाम मैनेजर विशाल अग्रवाल ने की है. उन्होंने बताया है कि दुकान व गोदाम आनंद कुमार हिसारिया पिता स्व प्रभास कुमार हिसारिया का है. बालाजी ट्रेडिंग कंपनी का यह फर्म है. इस आग में दुकान में रखी बड़ी संख्या में साइकिलें जलकर खाक हो गयीं. इसके अलावा साइकिल लोड किया पिकअप वैन, दो ऑटो व दो ठेले भी आग की भेंट चढ़ गये.
बताया जा रहा है कि आग से समीप के मंदिर व कुछ घरों को भी आंशिक तौर पर नुकसान पहुंंचा है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फायर ब्रिगेड टीम दूरी बनाकर ही बचाव में जुटी थी. जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल रहा है. बिजली के शॉर्ट सर्किट और पटाखा की चिंगारी से आग लगने की बात की जा रही है.
बोले अधिकारीशहर के रिहायसी इलाके में व्यवसायी छोटे व बड़े घरों में गोदाम बनाये हुए हैं, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी खतरनाक हैं. इन क्षेत्रों में संकीर्ण रास्ता भी एक समस्या हैं. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का घटनास्थल पर पहुंचना कठिन है. बगैर अनुमति इस तरह के घरों में गोदाम बनाना पूरी तरह से अवैध हैं. इन इलाको में कोई घटना घटती है, तो जानमाल की बड़ी क्षति की आशंका बन सकती है.
—गौतम कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










