बच्चों के सर्वांगीण विकास को साहित्यिक आयोजन जरूरी

Updated at : 25 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास को साहित्यिक आयोजन जरूरी

कला-संगम एवं पं चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राघोपुर बखरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में कविता, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बच्चों में साहित्यिक अभिरुचि जगाने के उद्देश्य से कला-संगम एवं पं चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राघोपुर बखरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में कविता, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में चयनित बच्चे रामसूरत कुमार, फूल कुमार, सत्यप्रकाश कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार, महावीर कुमार, जसवीर कुमार, विपुल कुमार, रवि कुमार एवं आदर्श भारती को संस्थान द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार ने की. संचालन गीतकार गीतेश ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के डीएसपी गौतम कुमार ने कहा कि साहित्य जीने का सलीका सिखाता है. कविता एवं नैतिक शिक्षा की कहानियां बच्चों के मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती है. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन आवश्यक है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों का झुकाव मोबाइल की ओर कुछ ज्यादा ही हो गया है. मोबाइल बच्चों के भविष्य को निगल रहा है. साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से ही इससे छुटकारा मिल सकता है. कला-संगम के अध्यक्ष व हास्य-व्यंग्यकार गीतकार गीतेश ने अपनी रचना ””””””””यूं तो आपकी ऊंची उड़ान है, खुद की जमीं खुद का आसमान है, राहें देख रही हैं आगे मंजिलें भी, मापना अभी आपको सारा जहान है”””””””” के माध्यम से बच्चों की हौसला-अफजायी की. इस मौके पर वरीय शिक्षक सत्यनारायण चौपाल, विनोद शर्मा, काशिंदु कुमार, अमित कुमार ठाकुर, छविंदु नाथ, दुर्गेश कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीत कुमार सुमन, सुशील कुमार, अंकित कुमार, रमन कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, ऋचा कुमारी, कंचन कुमारी आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन