शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया. घटना को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया. घटना को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के निमाही पचरा निवासी खेहरू राय के पुत्र शंभू राय, नवल राय के अलावा प्रमोद राय, गीता देवी, बलहा मकसूदन वार्ड नंबर चार निवासी जयचंद्र राय, रामसोमारी देवी, सुनील राय, सुशील राय, विभा देवी, मंजू देवी, रौशन कुमार, गीता देवी को नामजद किया गया है. आवेदन के मुताबिक, घटना के दिन लड़की अपने साथ घर से 50 हजार रुपया व दो भर सोना का जेवरात लेकर गयी है. एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये उड़ाया, प्राथमिकी बाजपट्टी. बाजपट्टी स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम से एक युवक ने एटीएम बदलकर 40 हजार उड़ा लिया. इसको लेकर डुमरा रोड राजोपट्टी निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की पुत्री सोनम सलोनी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिजली चोरी मामले की प्राथमिकी, जुर्माना भी लगा पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता कुमार अंगराज के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए पुपरी गांव निवासी अल्लाउद्दीन अंसारी को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता अल्लाउद्दीन के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. इन पर पूर्व का बकाया सहित कुल 50 हजार 400 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




