ePaper

जेल से बाहर निकले अपराधियों पर रखें पैनी नजर

Updated at : 15 Jun 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
जेल से बाहर निकले अपराधियों पर रखें पैनी नजर

एसपी अमित रंजन ने रविवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मासिक क्राइम मिटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. एसपी अमित रंजन ने रविवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मासिक क्राइम मिटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा की तथा थानाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिये. कहा कि जेल में बेल लेकर छूटे अपराधियों की हरेक गतिविधियों की वॉच करें. उन पर पैनी नजर रखें. उन्होंने केस डिस्पोजल को लेकर थानेदारों की प्रशंसा किया तथा इसे निरंतर बनाये रखने की बात कही. कहा कि ससमय केस डिस्पोजल होने से अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने में मदद मिलेगा. उन्होंने थानेदारों से अपने-अपने क्षेत्र में देर रात तक गश्ती सुनिश्चित करने तथा अपराधियों और शराब से जुड़े तस्करों पर नकेल कसने का निर्देश दिया. साथ ही हर हाल में फरियादियों की सुनने की बात कही. कहा कि फरियादियों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. आमलोगों से मित्रवत व्यवहार करना प्रत्येक पुलिसकर्मियों का कर्तव्य है. क्राइम मिटिंग में एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद, हेडक्वार्टर डीएसपी मो नजीब अनवर, सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता, बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार, साइबर डीएसपी आलोक कुमार समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन