नानपुर में बंद घर से जेवरात समेत 14 लाख की चोरी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 08 Jan 2026 6:35 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की बिरार पंचायत के अधगांव गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर से सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब 14 लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

नानपुर. थाना क्षेत्र की बिरार पंचायत के अधगांव गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर से सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब 14 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी राजेश राउत पिता दिनेश राउत ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि बीती रात खाना खाकर घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ खलिहान पर सोने चले गए. गुरुवार को 12 बजे दिन में घर आये तो देखे कि मुख्य द्वार बंद है. ताला खोलकर घर में गए तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था औऱ सामान सब बिखरा था. देखने के बाद पता चला कि अज्ञात चोर सिढ़ी के रास्ते घर में घुसकर ताला तोड़कर घर में रखा करीब 7 भर सोना, 120 भर चांदी और बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन