Sitamarhi : जेसीबी का कीमती पार्ट्स समेत अन्य सामान की चोरी
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

चोरों ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में एक व्यक्ति के खलिहान पर लगी जेसीबी का कीमती पार्ट्स, ट्रैक्टर की बैट्री व पंपसेट का मोटर चोरी कर ले गया.
विज्ञापन
सुरसंड
. चोरों ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में एक व्यक्ति के खलिहान पर लगी जेसीबी का कीमती पार्ट्स, ट्रैक्टर की बैट्री व पंपसेट का मोटर चोरी कर ले गया. उक्त घटना राधाउर वार्ड संख्या 14 निवासी मदन राय के पुत्र मुकेश राय के खलिहान पर घटी. गृहस्वामी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हुई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. वहीं, सोनबरसा एसएसबी कैंप से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलवाया गया. पर, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका. संवाद प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दी जा सकी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










