sitamarhi news : मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया जानकी महोत्सव

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news : मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया जानकी महोत्सव

जानकी नवमी के अवसर पर श्री विराट स्वरूप चार धाम मंदिर कैलाशी नगर शांतिवन के महंत कैलाशी देवी के द्वारा जानकी रथ एवं डोली यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जानकी नवमी के अवसर पर श्री विराट स्वरूप चार धाम मंदिर कैलाशी नगर शांतिवन के महंत कैलाशी देवी के द्वारा जानकी रथ एवं डोली यात्रा निकाली गयी. यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरकर चक्रऋषि आश्रम पहुंची, रात्रि विश्राम हुआ. जानकी नवमी की सुबह वहां के महंत रामकुमार दास के नेतृत्व में शिव शक्ति महिला मंडली के साथ साधु-संत व भक्त हाथों में निशान लेकर किशोरी जी की बधाई गाते व पुष्प वर्षा करते हुए चकमहिला महारानी स्थान पहुंचे. वहां से जानकी मंदिर का परिक्रमा करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुन: चक्रऋषि आश्रम पहुंचे. संत भूषण दास समेत तमाम साधु-संत एवं भक्तों ने मंदिर में पूजा-आरती की और प्रसाद ग्रहण किये. लाल दास धनीराम कुटी रिंगबांध में बालक राघवेंद्र दास के नेतृत्व में जानकी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. वहीं, श्री हनुमान मंदिर, बाजार समिति में महंत राज नारायण दास के नेतृत्व में बधाई गीतों के साथ धूमधाम से जानकी महोत्सव मनाया गया. महोत्सव में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में साधु-संत एवं आम श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन