ePaper

अगले चार दिन रहेगी उमस भरी गर्मी

Updated at : 23 May 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
अगले चार दिन रहेगी उमस भरी गर्मी

जिले में इस महीने में अबतक लगातार मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. एक पखवाड़े तक सूरज ने आग उगला तो धरती तपती रही.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले में इस महीने में अबतक लगातार मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. एक पखवाड़े तक सूरज ने आग उगला तो धरती तपती रही. गर्म पछुआ हवा ने लोगों को खासा परेशान किया. इसके बाद मौसम का मिजाज बदला और शीतल पुरवा हवा चलने का सिलसिला शुरू हुआ. ओले के साथ बारिश हुई. दो-तीन दिन गर्मी और बीच-बीच में बारिश क्रम जारी है. इस क्रम में गुरुवार की सुबह चार बजे भोर में आसमान में घटा छायी और शहर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश का सिलसिला भी पिछले करीब 10 दिन से रुक-रुककर जारी है. हालांकि, जिला कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान जताया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिन जिले का अधिकतम तापमान करीब 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आज से धूप खिलने के कारण लोगों को दो-चार दिन पसीने वाली उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. चार दिन बाद मौसम फिर से करवट ले सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन