18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अगले 72 घंटों तक के लिए भारत-नेपाल सीमा सील

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान निर्धारित है.

सीतामढ़ी/डुमरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान निर्धारित है. स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बॉर्डर सीलिंग का स्थान निर्धारित करते हुए शनिवार के सुबह 7 बजे से(अगले 72 घंटों तक के लिए) भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया है. बताया गया हैं कि भारत-नेपाल सीमा मतदान समाप्ति तक के लिए सील रहेगा. वहीं, आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहन को इससे मुक्त रखा गया है. डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने इसको लेकर संयुक्त आदेश जारी कर संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से जिम्मेवारी सौपा हैं. साथ ही सभी एसडीओ व एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित चेक पोस्ट स्थल का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए प्रभावशाली बॉर्डर सीलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उधर, भारत-नेपाल सीमा सील किये जाने के बाद सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के जवानों ने स्पेशल पेट्रोलिंग शुरू किया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, सघन गश्ती एवं सतर्कता बरती जा रही है. सीतामढ़ी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

— इन स्थानों पर भारत-नेपाल बॉर्डर सीलिंग प्वाइंट

थाना स्थान

बैरगनिया- प्रखंड कार्यालय में गेट के पास

सुरसंड- गोपालपुर से थलही जाले वाला रास्ता

सुरसंड- बाल्मीकेश्वर स्थान मरुआही जाने का रास्ता

भिट्ठा- बिंधी कोरियाही

भिट्ठा- चकनी दीवारी मतौना

भिट्ठा- गांधी नगर भिट्ठा पूर्वी

भिट्ठा- पूर्व भिट्ठा ओपी के पास

भिट्ठा- नवाही से नैनही जाने वाला रास्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel