सुरसंड में सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में चाचा ने सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया. घटना को लेकर पीड़िता के मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सुरसंड. थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में चाचा ने सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया. घटना को लेकर पीड़िता के मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि उसका देवर रात्रि में उसके घर पर आया व उसके साथ सो रही उसकी नौ वर्षीय पुत्री (जो चलने व बोलने में असमर्थ है) को उठाकर अपने मवेशी घर में ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया. वादिनी की जब नींद खुली तो वह अपनी पुत्री को नहीं देख उसकी खोजबीन करने लगी. खोजबीन के दौरान उसने देवर को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा. उसकी पुत्री खून से लथपथ अवस्था में थी. उसके द्वारा शोर मचाने पर उसका देवर वहां से भाग गया. वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची. पर, थाने में किसी महिला पदाधिकारी के नहीं रहने के चलते पुलिस ने उसे फर्द बयान के लिए बथनाहा थाना भेज दिया. इधर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी व पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




