3.78 लाख भारतीय करेंसी के साथ हवाला कारोबारी गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले की सशस्त्र पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3.78 लाख भारतीय करेंसी के साथ एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बैरगनिया/रौतहट(नेपाल). सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले की सशस्त्र पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3.78 लाख भारतीय करेंसी के साथ एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे रौतहट जिला मुख्यालय, गौर भंसार कार्यालय को सौंप दिया है. जिला सशस्त्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिले के दुर्गा भगवती गांवपालिका वार्ड नंबर-चार पचरुखी निवासी राजकुमार सुढी भारतीय सीमा से जुड़े ब्रह्मपुरी गांव होकर साइकिल से नेपाल में शनिवार को शाम को प्रवेश किया. शंका होने पर चेकिंग के क्रम में पाया गया कि एक नाइलॉन के झोला आलू के अंदर छुपाकर रखे गए उक्त भारतीय करेंसी को जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन