sitamarhi news : विभिन्न मामलों में आधा दर्जन आरोपित गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 May 2025 10:21 PM
थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के कमलदह गांव से गोपाल प्रसाद के पुत्र संतोष प्रसाद व गोनौर ठाकुर के पुत्र योगेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.
बथनाहा. थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के कमलदह गांव से गोपाल प्रसाद के पुत्र संतोष प्रसाद व गोनौर ठाकुर के पुत्र योगेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, मारपीट मामले में वारंटी व भटुआ टोला निवासी निवासी सुरेश महतो के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया. शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में मझौलिया बाजार से सोनबरसा गांव निवासी कलाई मंडल के पुत्र मुनचुन मंडल, महुआवा गांव निवासी संजय कापड के पुत्र राजा कुमार व डुमरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार निवासी भसावन कापड़ के पुत्र बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










