नशीली दवाओं को ले दवा व्यवसायियों को दिया दिशा निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 9:27 PM

विज्ञापन

जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम नगर निवासी बजरंग सरावगी के आवासीय परिसर में प्रखंड दवा विक्रेता संघ की बैठक हुई, जिसमें नकली व नशीली दवाओं की रोकथाम को ले प्रखंड दवा व्यवसायियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सुरसंड. जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम नगर निवासी बजरंग सरावगी के आवासीय परिसर में प्रखंड दवा विक्रेता संघ की बैठक हुई, जिसमें नकली व नशीली दवाओं की रोकथाम को ले प्रखंड दवा व्यवसायियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही इस प्रकार की गतिविधियों से बचने के लिए सभी सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया. प्रखंड के दवा व्यवसायियों ने जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों को नकली व नशीली दवाएं नहीं बेचने का भरोसा दिलाया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिकारिया, जिला सचिव राजकुमार, प्रखंड दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव प्रदीप कुमार लाठ उर्फ पप्पू लाठ, कोषाध्यक्ष दिनेश सरावगी के अलावा सुनील प्रसाद, मो नसीम व चंदन सरार्फ के अलावा कई दवा विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन