बिलौकी मांगने गयी युवती को अगवा किया, प्राथमिकी

Published at :18 Feb 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिलौकी मांगने गयी युवती को अगवा किया, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव की मां ने अपने 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि मेरी पुत्री बगल के शादी समारोह में गयी थी.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की मां ने अपने 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि मेरी पुत्री बगल के शादी समारोह में गयी थी. शादी समारोह के बाद बिलौकी मांगने गांव में गयी. उसके बाद शाम तक जब घर नहीं लौटी तो सब परिवार मिलकर काफी खोजबीन किया. इसी बीच कुछ ग्रामीण बताएं कि शिवनगर गांव निवासी ललित कुमार, सुनील महतो, अनीश महतो, जितेंद्र महतो, नीतीश कुमार, महेशी महतो को आपकी पुत्री को टेंपो पर बैठाकर ले जाते देखा हूं. उसके बाद पूरे परिजन के साथ आरोपी के घर गया. जहां घर में ताला लगा हुआ था. कोई घर पर नहीं था. मां के आवेदन के आलोक में सभी आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है एवं लड़की की तलाश की जा रही है. 60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मेजरगंज. संध्या गश्ती के दौरान सोमवार को अपर थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने मुख्यालय स्थित पावर सब स्टेशन के समीप से 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव निवासी विपिन यादव के रूप में की गयी. इस संदर्भ में मंगलवार को स्थानीय थाना में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन