ePaper

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मारा, प्राथमिकी

Updated at : 08 Oct 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मारा, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के स्थानीय महारानी स्थान के समीप कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से कुछ युवक ने छेड़खानी की.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के स्थानीय महारानी स्थान के समीप कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से कुछ युवक ने छेड़खानी की. विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल थाना क्षेत्र की रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत बिरजू नगर टोला निवासी सत्येंद्र राय की पुत्री प्रीती कुमारी(14 वर्ष) का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में पीड़िता की मां सीकिलिया देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बिरजू नगर निवासी दिनेश यादव के पुत्र पप्पू यादव को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पुत्री के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. शराब के नशे में दो व्यक्ति गिरफ्तार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के हरपुर कला चौक से स्थानीय मनीष कुमार यादव व हिरोलवा गांव के वीरेंद्र चौधरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन