Sitamarhi : नेपाल में करेंट लगने से पूर्व वार्ड अध्यक्ष की मौत
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

नेपाल के रौतहट जिले के गौर नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के पूर्व वार्ड अध्यक्ष राम स्वार्थ राय यादव की मौत खेत में सिंचाई करने के क्रम में मोटर में संचालित करेंट के चपेट में आने से हो गयी.
विज्ञापन
बैरगनिया/रौतहट(नेपाल).
नेपाल के रौतहट जिले के गौर नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के पूर्व वार्ड अध्यक्ष राम स्वार्थ राय यादव की मौत खेत में सिंचाई करने के क्रम में मोटर में संचालित करेंट के चपेट में आने से हो गयी. मृतक वार्ड अध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने खेत की सिंचाई के लिए विद्युत मोटर से पानी का पटवन कर रहे थे. इसी क्रम में वह बिजली के करेंट की चपेट में आ गये. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने के कारण परिजन दौड़कर पहुंचे तथा प्रादेशिक अस्पताल गौर लेकर पहुंंचे. इलाज के क्रम में ही मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि स्व यादव मिलनसार, मृदुभाषी तथा कर्मठ समाजसेवी थे. घटना को लेकर स्थानीय नेता अजय साह, मेयर शंभू साह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त जताया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










