हरदी नदी उफनाई, परवाहा लालबंदी पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
हरदी नदी उफनाई, परवाहा लालबंदी पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बरसात के कारण बुधवार को प्रखंड से गुजरने वाली हरदी नदी उफना गई.

विज्ञापन

परिहार. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बरसात के कारण बुधवार को प्रखंड से गुजरने वाली हरदी नदी उफना गई. हरदी नदी में इस सीजन की यह पहली बाढ़ है. नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण परवाहा लालबंदी पथ बाढ़ का पर पानी चढ़ गया है. बंसबरिया रैन से लेकर लहुरिया बाजार तक डेढ़ से 2 फीट पानी का बहाव हो रहा है. वहीं बारा, बंसबरिया, लहुरिया व खुरसाहा समेत अन्य गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. इसके अलावा कई गांव के सरेह में भी बाढ़ का पानी फैल गया है. बुधवार को सुबह से ही टिप- टिप बरसात के कारण मौसम सुहाना हो गया. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि प्रखंड मुख्यालय से लेकर कई गांव में जल-जमाव होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन