दर्जन भर गांव में जमा है बाढ़ का पानी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रखंड से गुजरने वाली हरदी नदी
विज्ञापन
परिहार. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रखंड से गुजरने वाली हरदी नदी के जलस्तर में उतार चढाव जारी है. रविवार की सुबह नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई, जिसके चलते कई इलाकों में दोबारा पानी भर गया. लेकिन कुछ ही घंटे बाद नदी के जलस्तर में कमी का सिलसिला शुरू हो गया. नतीजतन शाम होते होते अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों से बाढ़ का पानी उतर गया. परवाहा लालबंदी पथ पर करीब 1 फीट पानी भरा हुआ है. बार-बार पानी आ जाने के कारण करीब दर्जन भर गांव के सरेह में बाढ़ का पानी लगातार जमा हुआ है. बता दें कि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बारा, बंसबरिया, लहुरिया खुरसाहा आदि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था. वहीं कई गांव के सरेह में बाढ़ का पानी फैल गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










