जॉब कैंप में फाइनेंस कंपनी में पांच युवाओं का हुआ चयन

Updated at : 28 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब कैंप में फाइनेंस कंपनी में पांच युवाओं का हुआ चयन

बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार केा जिला नियोजनालय में भारत फाइनेंस इंक्लुजन लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार केा जिला नियोजनालय में भारत फाइनेंस इंक्लुजन लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक की अध्यक्षता में किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि प्रिंस भारती द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को जॉब संबंधी कार्य, कार्यस्थल, वेतन, भत्ते, प्रशिक्षण एवं कंपनी के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कंपनी द्वारा बताया गया यह जॉब जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर के रूप में है. कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया. जिला कौशल प्रबंधक द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को उनके कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा निजी क्षेत्रों में भी एनएपीएस अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार ले सकते हैं. आवेदकों को बताया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदकों को तीन महीने का केवाइपी कोर्स कराया जाता है, जिससे अभ्यर्थी कंप्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर द्वारा कहीं भी रोजगार ले सकते हैं. कार्यक्रम द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाता है, ताकि उनको रोजगार मिल सकें. जॉब कैंप में 40 आवेदकों ने भाग लिया. कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदकों से कुल आठ बॉयोडाटा प्राप्त किया गया. बाद में कंपनी द्वारा कुल पांच आवेदकों का चयन किया गया.जॉब कैंप के सफल संचालन में उच्च वर्गीय लिपिक पूनम कुमारी, लिपिक संदीप कुमार, यंग प्रोफेशनल अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक चंदन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राजकिशोर कुमार तथा जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन