रून्नीसैदपुर में बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी, पांच बच्चे मुक्त

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतामढ़ी में बाल श्रम के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 5 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया. पांच व्यवसायियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ श्रम संसाधन विभाग, एएचटीयू पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त टीम ने सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से बाल श्रम कर रहे पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया.

पांच व्यवसायियों के खिलाफ एफआईआर

इस मामले में एसोसिएशन फॉर वॉलेन्टरी एक्शन के सहायक परियोजना अधिकारी शिवशंकर ठाकुर के बयान पर स्थानीय थाने में पांच व्यवसायियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नामजद आरोपियों में मुस्कान छोले भटूरे के संजीव साह, विवेक मीट हाउस के संजीव साह, गुप्ता लाइन होटल के पंकज कुमार गुप्ता, सुनील वस्त्रालय के सुनील सिंह तथा कमाल चिकेन के मोहम्मद कमाल शामिल हैं.

12 घंटे से अधिक कराया जाता था काम

मुक्त कराए गए बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनसे प्रतिदिन 12 घंटे से अधिक काम कराया जाता था. साथ ही उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जाता था.

जांच और आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. श्रम विभाग ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन