पिता को जख्मी कर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 Jun 2025 7:07 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने अपने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में लिखा है कि बगल के राजदेवी माता मंदिर में पूजा अर्चना करने अपने पुत्री के साथ जा रहे थे.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने अपने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में लिखा है कि बगल के राजदेवी माता मंदिर में पूजा अर्चना करने अपने पुत्री के साथ जा रहे थे. रास्ते में पुनौरा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव निवासी अमन कुमार, मिट्ठू कुमार, रुपेश कुमार, इंदु देवी, नंदकिशोर राउत व कुसुम देवी ने योजना बद्ध तरीके से रास्ते में बैठे थे. मंदिर के समीप पहुंचते हीं सभी ने हम दोनों को घेर लिया. घेरने के बाद आरोपितों ने पिता के ऊपर हमला कर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पिता के जख्मी होकर गिरने के बाद आरोपित उनकी पुत्री को चार चक्का गाड़ी में पुत्री को जबरन बैठा कर ले गये. आवेदन में पिता ने लिखा है कि मेरी पुत्री की हत्या कर सकता है या उसे वेश्यालय में बेच सकता है. ये सभी गलत नियत के लोग हैं. पिता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन