sitamarhi news : हुसैना गांव में कट्टा बरामदगी मामले में प्राथमिकी
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Apr 2025 9:22 PM
नगर थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी मो लालू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में ग्रामीण मो अफजल को आरोपी बनाया गया है.
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी मो लालू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में ग्रामीण मो अफजल को आरोपी बनाया गया है. बताया है कि आरोपी कट्टा लेकर लहरा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़कर उसके हाथ में कट्टा छीन लिया गया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को कट्टा के साथ आरोपी को सौंप दिया गया. शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता व्यक्ति गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम रीगा रोड रिंग बांध निवासी मुकेश कुमार को पत्नी से मारपीट करते गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पत्नी निशा कुमारी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बागमती किनारे से 972 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात रामपुर कंठ व अख्ता गांव के बीच बागमती नदी के पूर्वी किनारे से 972 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










