छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी

Updated at : 02 Mar 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी

नगर थाना क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी में आरोपी पर बहला-फुसलाकर बच्ची को कोयला डिपो के पीछे ले जाकर दुष्कर्म करने की बात कही गयी है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी राम मिलन पटेल को रविवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है. पूर्व के मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के डुमरी कला जमुनिया टोला में छापेमारी कर स्थानीय रामदेव राउत तथा हरी राउत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज है, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन