दो भाई से मारपीट व अपहरण मामले की प्राथमिकी

Published at :18 Feb 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दो भाई से मारपीट व अपहरण मामले की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के आवापुर चौक के समीप दो भाई के साथ मारपीट कर एक भाई को अपहरण कर लेने के मामले में शाहपुर निवासी नुरुल इस्लाम के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के आवापुर चौक के समीप दो भाई के साथ मारपीट कर एक भाई को अपहरण कर लेने के मामले में शाहपुर निवासी नुरुल इस्लाम के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें मो निसार, मो मुस्ताक को नामजद बनाया गया है. प्राथमिक में बताया गया है कि नुरुल इस्लाम अपने भाई मो जन्नत के साथ जा रहा था. इसी क्रम में नामजद व्यक्ति द्वारा मारपीट कर नुरुल इस्लाम को जख्मी कर दिया गया. वहीं, भाई मो जन्नत को अपहरण कर चार पहिया वाहन से ले गया. पूर्व के मामले में आरोपित पिता व पुत्र गिरफ्तार सुरसंड. न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में भिट्ठा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या पांच में छापेमारी कर दो वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार व प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गिरफ्तार स्व शंकर झा के पुत्र अमरकांत झा व अमरकांत झा के पुत्र मोहन झा उर्फ नुनु झा (दोनों पिता पुत्र) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन