इंटर की छात्रा के पिता ने दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकी

कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा का रास्ते से अपहरण करने के आरोप में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बेला. कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा का रास्ते से अपहरण करने के आरोप में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, फेकू राय, अमर कुमार एवं कृष्णा कुमार को आरोपित किया गया है. घटना बीते 15 जुलाई की बतायी गयी है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपित द्वारा पूर्व में भी लड़की के साथ छेड़खानी किया जाता था. विरोध करने पर लड़की के पिता एवं भाई को जान से मार देने की धमकी दी जाती थी. 15 जुलाई को लड़की घर से कोचिंग के लिए निकली थी. देर शाम तक नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. बाद में पता चला कि आरोपितों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है. पंचायती में लड़का के पिता द्वारा 15 दिन में लड़की को वापस बुला देने की बात कही गयी, लेकिन बाद में मुकर गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




