sitamarhi news : पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल किया, प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Apr 2025 6:32 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बनौल गांव में पिता व पुत्र को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. वहीं, गाली-गलौज व मारपीट भी किया. इस संबंध में अरुण प्रसाद के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

बोखड़ा. थाना क्षेत्र के बनौल गांव में पिता व पुत्र को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. वहीं, गाली-गलौज व मारपीट भी किया. इस संबंध में अरुण प्रसाद के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में गांव के ही विनोद चौपाल के पुत्र हर्ष कुमार, केवल शर्मा के पुत्र सुनील कुमार, उपेंद्र दास के पुत्र राहुल कुमार, बबन शर्मा के पुत्र बेचन शर्मा एवं शिवजी दास के पुत्र सूरज कुमार को आरोपित किया है. पुलिस ने आरोपित हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

13 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बोखड़ा. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नया टोल वार्ड नंबर 10 में छापेमारी कर 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के रामपुकार महतो के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन