ePaper

Sitamarhi : एनडीए सरकार में महिलाओं को मिल रहा है बराबरी का अधिकार : मंत्री

Updated at : 19 Sep 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi : एनडीए सरकार में महिलाओं को मिल रहा है बराबरी का अधिकार : मंत्री

डीडीएम कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ.

विज्ञापन

— नीतीश सरकार में राज्य का हो रहा है सर्वांगीण विकास : पूर्व मंत्री बैरगनिया. डीडीएम कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ. मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि व बिहार सरकार के मंत्री डॉ सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के समक्ष सरकार की दृष्टिकोण एवं विकास कार्यों को विस्तृत रूप में रखा. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उन्हें 30 किलो का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. पंडाल बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. रीगा विधायक व मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने अतिथियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने कहा कि 2005 के पहले किसी ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा. इसके बाद महिलाओं के लिए जीविका संगठन खोला गया जिसमें अब एक करोड़ 50 लाख जीविका बहनें रोजगार करके अपने पैरों पर खड़ा हो गई है. नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है, जिसका परिणाम है कि महिलाएं मुखिया, वार्ड सदस्य, वार्ड पार्षद, जिला पार्षद, नगर में सभापति , उपसभापति समेत कई अहम पदों को सुशोभित कर रही है. महिलाओं को पुरुषों के बराबरी में रहने का अधिकार एनडीए सरकार ने दी है. सरकारी नौकरियों में बहन बेटियों को 35 फीसदी का आरक्षण एनडीए सरकार ने दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश और मोदी सरकार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है. वहीं, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि नीतीश सरकार में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है. उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये करने और आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा का उल्लेख किया. केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना व नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों तक पहुंचा है. मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश, इस बार भी एनडीए की सरकार बनना निश्चित है. एनडीए द्वारा बिहार में विकास की गंगा बहाया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जदयू के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक गायत्री देवी, पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, नगीना देवी, पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह, तुफैल कादरी, लोजपा के शशांक बलवंत मिश्रा, नीरज जायसवाल, रालोमो के रेखा गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रिका पासवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो बसीर अंसारी, दीपलाल बघेला, रामशीष राय, मधु कुमारी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार रमन, जिला प्रभारी संजीव पांडेय, रानी जयसवाल, प्रमोद महतो, प्रभु चौधरी, पिंटू कुमार तन्ना, जियालाल ठाकुर, दीपक चौटाला, रमेश कुमार, भोला साह, राजेश कुमार, ओम शंकर, विनोद वालिया, मिट्ठू पासवान, शंभू प्रसाद कानू व अजय कुमार समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन