sitamarhi news : बहुत हो चुका, अब देश से आतंकवादियों का सफाया सुनिश्चित : जिला भाजपा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 23 Apr 2025 10:07 PM

विज्ञापन

धर्म पूछकर की गयी निर्मम हत्या के विरोध में जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछकर की गयी निर्मम हत्या के विरोध में जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया. एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी कीमत पर उन कायरों को नहीं छोड़ेंगे. कायर आतंकवादियों को ढूंढकर अंजाम तक पहुंचायेंगे. बहुत हो चुका. अब देश से आतंकवादियों का सफाया सुनिश्चित है. श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री दिनकर पंडित, चुनचुन सिंह, संदीप राय, प्रो उमेश चंद्र झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती देवी, उपाध्यक्ष शोभा देवी, दीपलाल बघेला, गौतम राम आजाद, विशाल कुमार सिंह, मंत्री प्रिंस तिवारी, अवनीश कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, उषा देवी, नगर अध्यक्ष पूर्वी गगनदेव यादव, नगर अध्यक्ष पश्चिम अंशुल प्रकाश, अजीत कुमार, गोपाल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, साकेत कुमार सिंह, डॉ डीके झा, संजय मिश्रा, प्रभाष चंद्र ठाकुर, मनीष कुमार गुप्ता, जितेश कुमार मिश्र, सत्यप्रकाश जायसवाल, सुनील गुप्ता व मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता रमण कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन