sitamarhi news : पुपरी में संदेहास्पद स्थिति में बिजली मिस्त्री की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Apr 2025 6:59 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डुम्हारपट्टी गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र आशुतोष कुमार आंनद के संदेहास्पद स्थिति में बुधवार की देर रात मौत होने से गांव व परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के डुम्हारपट्टी गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र आशुतोष कुमार आंनद के संदेहास्पद स्थिति में बुधवार की देर रात मौत होने से गांव व परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, आशुतोष प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था. वह अपने एक साथी मनोज कुमार के साथ बाजितपुर निवासी मुकेश साह के घर बिजली का काम करने गया था. इसी क्रम में संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पहुंचते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया. वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया. इस संबंध में बाजितपुर निवासी मुकेश साह ने बताया कि बिजली का काम करने के क्रम में अचानक वह गिर गया. उसके बाद मौत हो गया. वहीं, मृतक के परिजन ने इसे हत्या का मामला बताया है. मृतक के पिता रामचंद्र राय के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बताया गया है कि मुकेश साह व मनोज कुमार द्वारा मेरे पुत्र आशुतोष कुमार आनंद का मृत अवस्था में चार चक्का वाहन से मेरे घर पर आया तथा घर पर शव को उतार कर चंपत हो गया. मृतक के पिता ने आशंका व्यक्त किया है कि उक्त दोनों व्यक्ति अज्ञात लोगों के साथ मेरे पुत्र की हत्या कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि संदेहास्पद मौत के मामले में सभी बिंदु पर जांच शुरू कर दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगा. जो भी व्यक्ति इस घटना मे संलिप्त होगे बख्शे नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन