sitamarhi news : बथनाहा में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत, बांसवाड़ी से शव बरामद
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 11 May 2025 6:54 PM
थाना क्षेत्र के लछुआ गांव में संदिग्धावस्था में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विश्वनाथ साह (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक का शव एक बगीचे से बरामद किया गया है.
बथनाहा. थाना क्षेत्र के लछुआ गांव में संदिग्धावस्था में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विश्वनाथ साह (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक का शव एक बगीचे से बरामद किया गया है. मृतक का पैर जला हुआ पाया गया है. जानकारी के अनुसार, मृतक शनिवार की शाम अपने खेत पर खर पतवार जलाने गया था. बताया जाता है कि उक्त खर पतवार में लगे आग की चिंगारी बगल के एक बांसवाड़ी में रखे पुआल के ढेर में पकड़ लिया. मृतक के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि पुआल के टाल जलने से आक्रोशित गांव के लड्डू महतो अपने साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचकर देख लेने की धमकी दी. इसलिए परिजनों को हत्या की आशंका लग रही है. विजय ने बताया कि रात में उसके पिता घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद रविवार की सुबह उसी बांसवाड़ी से जले हुए अवस्था में शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दिया. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग से जलकर मौत का मामला लगता है. मौत के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










