Sitamarhi: बस की टक्कर में ई रिक्शा चालक व पुत्र जख्मी, हालत गंभीर

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

यात्री बस व ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक व पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

— कांटा चौक का रहनेवाला है गुड्डु पासवान व पुत्र प्रिंस कुमार — गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने तीन घंटे तक एनएच 22 जाम कर किया प्रदर्शन Sitamarhi: सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पथ स्थित कांटा चौक के समीप शनिवार को यात्री बस व ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक व पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने रिक्शा में दबे पिता पुत्र को बाहर निकालकर आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. वहीं, चालक बस छोड़कर फरार हो गया. बाद में परिजनों ने दोनों को शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां से पिता को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. जख्मी चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कांटा चौक निवासी गुड्डू पासवान व उसके पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में की गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरा है. टक्कर लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचकर एनएच पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया. करीब तीन घंटे तक सड़क पर लोगों ने भासर पिकेट पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. घंटों बाद पिकेट प्रभारी अनुराग कुमार ने पुलिस बल साथ पहुंचकर कर आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया. बाद में रोड जाम को समाप्त कराया गया. बस और ई-रिक्शा को जब्त कर कर लिया गया है. परिजनों ने बताया कि गुड्डू पासवान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है. पिकेट पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर सोनबरसा की तरफ से आ रही बेकाबू बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया. ई रिक्शा पर गेहूं लेकर घर आ रहा था. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल पिता और पुत्र दोनों इलाजरत है. आवेदन मिलने बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन