मझौरा में मरहा नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Jun 2025 7:04 PM
थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में मरहा नदी में रविवार को नहाने के दौरान मोहम्मद गफूर अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोइनुद्दीन डूब गया था.
बेला. थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में मरहा नदी में रविवार को नहाने के दौरान मोहम्मद गफूर अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोइनुद्दीन डूब गया था. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रविवार को उसके शव की काफी तलाश की गई. लेकिन उसका शव नहीं मिला. सोमवार को मोइनुद्दीन का शव नदी में उपलाता मिला. इसके बाद उसके घर में चीख पुकार मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से सबको बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा वापस परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










