sitamarhi news : हाई-वे पर टेंपो व स्कार्पियो की सीधी टक्कर में चालक जख्मी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 May 2025 7:16 PM

विज्ञापन

रविवार कि अहले सुबह डुमरा थाना के लगमा पेट्रौल पंप के पास मालवाहक टेंपो व स्कार्पियो की सीधी टक्कर मे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. रविवार कि अहले सुबह डुमरा थाना के लगमा पेट्रौल पंप के पास मालवाहक टेंपो व स्कार्पियो की सीधी टक्कर मे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से डुमरा प्राथमिक अस्पताल लाया गया. जहां उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जख्मी चालक की पहचान थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवास मुकेश सहनी के रुप मे की गई है. सूचना पर डुमरा के अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जप्त कर लिया. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो व टेंपो में सीधी टक्कर होने से दुर्घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन