ePaper

.. जब हाफ पैंट और टी शर्ट में साईकिल से निकले डीएम

Updated at : 03 Jun 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
.. जब हाफ पैंट और टी शर्ट में साईकिल से निकले डीएम

डीएम रिची पांडेय मंगलवार को हाफ पैंट व टी शर्ट में साइकिल की सवारी करते दिखे. बात यह थी कि विश्व साइकिल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली निकाली गई थी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डीएम रिची पांडेय मंगलवार को हाफ पैंट व टी शर्ट में साइकिल की सवारी करते दिखे. बात यह थी कि विश्व साइकिल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली निकाली गई थी. इसी रैली में डीएम व अन्य अधिकारी उक्त अंदाज में दिखे. बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों को करना है. इसी कड़ी में वोटरों को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय मतदाता साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आमजन को यानी विशेषकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था.

— डीएम आवास से निकली थी रैली

यह रैली डीएम पांडेय के आवास से और उनके नेतृत्व में निकली. उनके साथ डीडीसी मनन राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डीईओ प्रमोद कुमार साहू, डीपीआरओ कमल सिंह, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, शिक्षा के पदाधिकारीगण, स्काउट एंड गाइड के कैडेट, युवा मतदाता एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए. रैली कुमार चौक होते हुए डायट, वी- टू मॉल-शंकर चौक होते हुए कुमार चौक- पीएचसी, डुमरा में समाप्त हुई. रैली में शामिल प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन और तख्तियां लेकर वोटरों को वोट के प्रति जागरूक किया. रैली के मुख्य संदेश थे “साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ” और “फिट भी वोटर, हिट भी वोटर”.

— वोटिंग से लोकतंत्र होगा सशक्त

इस दौरान डीएम पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में वोटरों की भागीदारी आवश्यक है. इस रैली के माध्यम से पर्यावरण व स्वास्थ्य के साथ ही युवाओं को वोटिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है. दिव्यांगजनों, सभी वर्ग के महिला एवं पुरूष वोटरों को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सकें. कहा, जिला प्रशासन की सोच आगामी विस चुनाव में यह जिला सूबे में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला बने. हर मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है. “

बॉक्स में:

आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला संवाद आज

डुमरा. विधान सभा चुनाव में मतदान के प्रति महिला मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो, इसको लेकर बुधवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला संवाद कार्यक्रम होंगे. इस दौरान केंद्रों पर पेंटिंग, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं होगी. इसको लेकर डीएम रिची पांडेय ने आईसीडीएस की डीपीओ को निर्देश दिया हैं कि उक्त कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी सह डीपीआरओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बुधवार की संध्या में जिला मुख्यालय स्थित मर्यादा पथ से शंकर चौक तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमे सेविका, सहायिका व आशा शामिल होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन