डीजे की तेज आवाज से बच्ची को आया हर्ट अटैक, मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Jun 2025 8:28 PM

विज्ञापन

बुधवार की रात शहर में डीजे की तेज आवाज से 15 वर्षीय बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर वार्ड नंबर 5 निवासी प्रमोद साह के 15 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गई है.

विज्ञापन

शिवहर: बुधवार की रात शहर में डीजे की तेज आवाज से 15 वर्षीय बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर वार्ड नंबर 5 निवासी प्रमोद साह के 15 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि जिस वक्त तेज आवाज में डीजे का साउंड बजाया जा रहा था. उसी वक्त अचानक लड़की तबीयत खराब हो गई. जिसे परिजनों ने आनन-फानन में उसे शिवहर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. वहीं बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर अस्पताल प्रशासन एवं डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. वहीं सूचना पर नगर थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया. हालांकि पुलिस हर एक बिंदुओं पर मामले की जांच में जुट गई है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार ने बताया कि जिस समय पीड़ित अस्पताल में पहुंची. उसके नाक से ब्लड निकल रहा था. काफी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने त्वरित इलाज शुरू करते हुए इंजेक्शन देकर ऑक्सीजन लगाया गया. लेकिन मरीज को बचा नहीं पाया. कहा कि पीड़ित परिजनों ने बताया कि बच्ची की हार्ट का इलाज दिल्ली में चल रहा था. डीजे की तेज आवाज पर हार्ड पर प्रेशर पड़ने से अटैक आ गई थी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों के इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन