sitamarhi news : घर से गायब लड़की के मोबाइल से दो लाख की मांग, प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 May 2025 7:10 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से सामान लाने गयी एक लड़की के गायब होने तथा उसके मोबाइल से दो लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव से सामान लाने गयी एक लड़की के गायब होने तथा उसके मोबाइल से दो लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि लड़की अपने ननिहाल में रह रही थी. इसी क्रम में सामान लाने बाजार गयी, जो वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसी बीच उसके मोबाइल नंबर से फोन आया तथा दो लाख रुपया की मांग की गयी. वही मांग पूरा नहीं होने पर पूरे परिवार को गुंडा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी गयी. पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार नानपुर. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम मोहनी महुआगाछी बाजार के समीप छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहनी गांव निवासी मो खुर्शीद शाह के पुत्र मो दिलशाद के रुप में की गयी है. पुअनि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम में उक्त कार्रवाई की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन